Skip to main content

Featured

बड़े ही हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया भूमा पीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ जी महाराज का 65वाँ अवतरण दिवस।

31 अगस्त, 2018 को भूमा पीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ जी महाराज का 65वाँ अवतरण दिवस “अद्भुत मन्दिर“ श्री भूमा शक्ति पीठ्म, हरिपुर कलां, हरिद्वार में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित भक्तगणों ने महाराजश्री का पूजन किया ओर उनको फूल मालायें अर्पण की है तथा नर्सिंग कॉलेज के छात्राओं द्वारा नृत्य संगीत प्रस्तुत किये गये जिसके लिए महाराजश्री ने इन कलाकारों को प्रोत्साहित किया गया । इस अवसर पर दण्डी स्वामी, सन्त, महन्त, महामण्डलेश्वर आदि ने उपस्थित होकर महाराजश्री को उनके जन्मदिन की हार्दिंक बधाई दी। श्री मदन कौशिक जी, मा. केबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार ने भी महाराजश्री को उनके जन्मोत्सव पर कहा कि महाराजश्री ने सनातन धर्म का पालन करते हुए अनेको ऐसे कार्य किये जैसे माँ गंगा को प्रदूषण मुक्त करने, कारगिल युद्ध में देश के वीरों को प्रोत्साहित करने तथा असहाय बच्चों एवं वृद्धों को सहारा देने तथा चिकित्सा क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के अतिरिक्त चिकित्सा शिक्षा को भी अग्रसारित कर रहे है। उनकी कार्य ही उनकी महानता को प्रदर्सित करती है। हम धन्...

देश के अमर बलिदानी सैनिकों को सन्यासियों का नमन I

हरिद्वार 04 मई 2017- भारत देश के शहीदें को श्रद्धांजलि अर्पित करते के लिए द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अनंत श्री विभूषित स्वामी श्री अच्युतानंद तीर्थ जी महाराज के संरक्षण व यति नरसिंहानन्द सरस्वती,अर्जुनपुरी महाराज और यति मा चेतनानन्द सरस्वती जी महाराज के मार्गदर्शन अनेकों सन्यासियों,महामण्डलेश्वरों और महन्तों के साथ में सिद्धपीठ भूमा निकेतन के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्री स्वामी भूमानंद अस्पताल व श्री स्वामी भूमानंद नर्सिंग कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा आज दोपहर 3 बजे आर्य नगर चौक से लेकर हरकी पौड़ी तक रैली का आयोजन किया गया। रैली ज्वालापुर आर्यनगर चौक से प्रारंभ होकर शंकराश्रम, श्री चंद्राचार्य चौक, ऋषिकुल तिराहा, देवपुरा चौक, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, शिवमूर्ति, ललतारौ पुल होकर पोस्ट ऑफिस से हरकी पौड़ी पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान रैली का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। वहीं रैली के हरकी पौड़ी पहुंचने पर लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान हरकी पौड़ी पर 1111 दीप प्रज्जवलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने रैली में हिस्सा लेकर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रैली में लोगों द्वारा लगाए जा रहे धर्म की जय हो, अर्धम का विनाश हो, प्राणियों से सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो के गगनचुंभी नारों से हरिद्वार तीर्थनगरी गुंजायमान रही।




Comments

Popular Posts