Skip to main content

Featured

बड़े ही हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया भूमा पीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ जी महाराज का 65वाँ अवतरण दिवस।

31 अगस्त, 2018 को भूमा पीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ जी महाराज का 65वाँ अवतरण दिवस “अद्भुत मन्दिर“ श्री भूमा शक्ति पीठ्म, हरिपुर कलां, हरिद्वार में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित भक्तगणों ने महाराजश्री का पूजन किया ओर उनको फूल मालायें अर्पण की है तथा नर्सिंग कॉलेज के छात्राओं द्वारा नृत्य संगीत प्रस्तुत किये गये जिसके लिए महाराजश्री ने इन कलाकारों को प्रोत्साहित किया गया । इस अवसर पर दण्डी स्वामी, सन्त, महन्त, महामण्डलेश्वर आदि ने उपस्थित होकर महाराजश्री को उनके जन्मदिन की हार्दिंक बधाई दी। श्री मदन कौशिक जी, मा. केबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार ने भी महाराजश्री को उनके जन्मोत्सव पर कहा कि महाराजश्री ने सनातन धर्म का पालन करते हुए अनेको ऐसे कार्य किये जैसे माँ गंगा को प्रदूषण मुक्त करने, कारगिल युद्ध में देश के वीरों को प्रोत्साहित करने तथा असहाय बच्चों एवं वृद्धों को सहारा देने तथा चिकित्सा क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के अतिरिक्त चिकित्सा शिक्षा को भी अग्रसारित कर रहे है। उनकी कार्य ही उनकी महानता को प्रदर्सित करती है। हम धन्...

गुरु पूर्णिमा महोत्सव

गुरु शिष्य परम्परा का पर्व “गुरु पूर्णिमा महोत्सव“ सिद्धपीठ भूमा निकेतन, हरिद्वार में जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ जी महाराज की पावन अध्यक्षता में प्रारम्रभ हुआ। सर्व प्रथम जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने अपने सद्गुरुदेव भगवान ब्रह्मलीन स्वामी भूमानन्द तीर्थ जी महाराज की चरण पादुकाओ का पूजन किया उसके बाद उनकी मूर्ति का दूध, गंगाजल, पुष्प व अन्य दिव्य पदार्थों से अभिषेक किया। जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज ने उनकी प्रतिमा को नये वस्त्र पहनाकर पुष्प, रुद्राक्ष व दिव्य रत्नों की माला पहनायी।
गुरु-शिष्य की परम्परा के अनुसार गुरु पूर्णिमा को शिष्य अपने गुरु से आशीर्वाद प्राप्त करते है उसी परम्परा का पालन करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री मनोज तिवारी जी ने अपने गुरु जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपने अनुभव को उपस्थित सभी भक्तजनों को बताते हुए कहा मैं महाराजश्री से सर्वप्रथम श्रद्धेय ब्रह्मलीन स्वामी भूमानन्द तीर्थ जी महाराज के श्रद्धांजलि समारोह जो बनारस सन् 1991 में मनाया गया था, में मिला था उस समय मैं एक साईकिल भी नही खरीद सकता था परन्तु जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज के आशीर्वाद से आज मेरे पास पद एवं प्रतिष्ठा सभी है।



Comments

Popular Posts