Skip to main content

Featured

बड़े ही हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया भूमा पीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ जी महाराज का 65वाँ अवतरण दिवस।

31 अगस्त, 2018 को भूमा पीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ जी महाराज का 65वाँ अवतरण दिवस “अद्भुत मन्दिर“ श्री भूमा शक्ति पीठ्म, हरिपुर कलां, हरिद्वार में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित भक्तगणों ने महाराजश्री का पूजन किया ओर उनको फूल मालायें अर्पण की है तथा नर्सिंग कॉलेज के छात्राओं द्वारा नृत्य संगीत प्रस्तुत किये गये जिसके लिए महाराजश्री ने इन कलाकारों को प्रोत्साहित किया गया । इस अवसर पर दण्डी स्वामी, सन्त, महन्त, महामण्डलेश्वर आदि ने उपस्थित होकर महाराजश्री को उनके जन्मदिन की हार्दिंक बधाई दी। श्री मदन कौशिक जी, मा. केबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार ने भी महाराजश्री को उनके जन्मोत्सव पर कहा कि महाराजश्री ने सनातन धर्म का पालन करते हुए अनेको ऐसे कार्य किये जैसे माँ गंगा को प्रदूषण मुक्त करने, कारगिल युद्ध में देश के वीरों को प्रोत्साहित करने तथा असहाय बच्चों एवं वृद्धों को सहारा देने तथा चिकित्सा क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के अतिरिक्त चिकित्सा शिक्षा को भी अग्रसारित कर रहे है। उनकी कार्य ही उनकी महानता को प्रदर्सित करती है। हम धन्...

बड़े ही धुमधाम से मनाया गया श्री स्वामी भूमानन्द अस्पताल में 69वाँ गणतन्त्र दिवस

​“बड़े ही धुमधाम से मनाया गया श्री स्वामी भूमानन्द अस्पताल में 69वाँ गणतन्त्र दिवस“
69वें गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर आज श्री स्वामी भूमानन्द धर्मार्थ चिकित्सालय, श्री स्वामी भूमानन्द काॅलेज आॅफ नर्सिंग तथा श्री स्वामी भूमानन्द पैरामेडिकल इन्स्टीट्यूट के संस्थापक-अध्यक्ष, जगद्गुरु शंकराचार्य अनन्श्री विभूषित स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ जी महाराज ने ध्वजारोहण किया।
इस ध्वाजारोहण पर चिकित्सालय के अधिकारीगण, कन्सलटेन्ट्स, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे, इसके अतिरिक्त श्री स्वामी भूमानन्द नर्सिंग काॅलेज तथा श्री स्वामी भूमानन्द पैरामेडिकल इन्स्टीट्यूट के अध्यापक, अध्यापिकायें एवं समस्त छात्र-छात्राओं ने तिरंगे को प्रणाम कर राष्ट्रगान किया तथा वन्दे मातरम्, भारत माता की जय, इन्कलाब जिन्दाबाद आदि राष्ट्र भक्ति नारे लगाये।





Comments

Popular Posts