Skip to main content

Featured

बड़े ही हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया भूमा पीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ जी महाराज का 65वाँ अवतरण दिवस।

31 अगस्त, 2018 को भूमा पीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ जी महाराज का 65वाँ अवतरण दिवस “अद्भुत मन्दिर“ श्री भूमा शक्ति पीठ्म, हरिपुर कलां, हरिद्वार में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित भक्तगणों ने महाराजश्री का पूजन किया ओर उनको फूल मालायें अर्पण की है तथा नर्सिंग कॉलेज के छात्राओं द्वारा नृत्य संगीत प्रस्तुत किये गये जिसके लिए महाराजश्री ने इन कलाकारों को प्रोत्साहित किया गया । इस अवसर पर दण्डी स्वामी, सन्त, महन्त, महामण्डलेश्वर आदि ने उपस्थित होकर महाराजश्री को उनके जन्मदिन की हार्दिंक बधाई दी। श्री मदन कौशिक जी, मा. केबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार ने भी महाराजश्री को उनके जन्मोत्सव पर कहा कि महाराजश्री ने सनातन धर्म का पालन करते हुए अनेको ऐसे कार्य किये जैसे माँ गंगा को प्रदूषण मुक्त करने, कारगिल युद्ध में देश के वीरों को प्रोत्साहित करने तथा असहाय बच्चों एवं वृद्धों को सहारा देने तथा चिकित्सा क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के अतिरिक्त चिकित्सा शिक्षा को भी अग्रसारित कर रहे है। उनकी कार्य ही उनकी महानता को प्रदर्सित करती है। हम धन्...

देश मे महिलाओं व बेटियों पर बलात्कार जैसे बढ़ते अपराध ।



लगभग दो दशक से इस देश के नवयुवकों के आरचण पर पाश्चात्य शिक्षा व सभ्यता का जो प्रभाव पड़ा है उसी के कारण भारतीय संस्कृति, संस्कार व गुरुकुल शिक्षा के अभाव से अनैतिक घटनायें बड़ी है। यह भारतवर्ष के जन-मानस पर अभिषाप है, जिसका प्रभाव ऐसी घटनाओं का द्योतक है।
आधुनिक शिक्षा से राष्ट्र के नवयुवकों के आचरण में मानवीय संवेदनाओं का ह्रास होने के कारण इस राष्ट्र के जन-मानस में मानव सभ्यता, पशु प्रवृत्ति में परिवर्तित हो गयी है। इसका एक उदाहरण- प्रत्येक परिवार, गांव, नगर व महानगरों में जो ताण्डव है, इससे बचने का केवल एक ही उपाय है, कि हमें पूर्व की संस्कृति व संस्कारों का पालन करते हुए इस प्रवृति को नष्ट करना चाहिए।
ऐसे कुकृत्य के लिए चैराहों पर खड़ा करके सामुहिक रुप से फांसी की सजा ही समय की मांग है।

Comments

Popular Posts