Skip to main content

Featured

बड़े ही हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया भूमा पीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ जी महाराज का 65वाँ अवतरण दिवस।

31 अगस्त, 2018 को भूमा पीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ जी महाराज का 65वाँ अवतरण दिवस “अद्भुत मन्दिर“ श्री भूमा शक्ति पीठ्म, हरिपुर कलां, हरिद्वार में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित भक्तगणों ने महाराजश्री का पूजन किया ओर उनको फूल मालायें अर्पण की है तथा नर्सिंग कॉलेज के छात्राओं द्वारा नृत्य संगीत प्रस्तुत किये गये जिसके लिए महाराजश्री ने इन कलाकारों को प्रोत्साहित किया गया । इस अवसर पर दण्डी स्वामी, सन्त, महन्त, महामण्डलेश्वर आदि ने उपस्थित होकर महाराजश्री को उनके जन्मदिन की हार्दिंक बधाई दी। श्री मदन कौशिक जी, मा. केबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार ने भी महाराजश्री को उनके जन्मोत्सव पर कहा कि महाराजश्री ने सनातन धर्म का पालन करते हुए अनेको ऐसे कार्य किये जैसे माँ गंगा को प्रदूषण मुक्त करने, कारगिल युद्ध में देश के वीरों को प्रोत्साहित करने तथा असहाय बच्चों एवं वृद्धों को सहारा देने तथा चिकित्सा क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के अतिरिक्त चिकित्सा शिक्षा को भी अग्रसारित कर रहे है। उनकी कार्य ही उनकी महानता को प्रदर्सित करती है। हम धन्...

स्वतन्त्रता दिवस का आयोजन


5 अगस्त, 2018 को श्री स्वामी भूमानन्द अस्पताल तथा श्री स्वामी भूमानन्द कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रानीपुर झाल, ज्वालापुर, हरिद्वार में बडी धूम-धाम से मनाया गया 72वाँ स्वतन्त्रता दिवस। इस अवसर पर चिकित्सालय एवं नर्सिंग कॉलेज के संस्थापक-अध्यक्ष, अनन्तश्री विभूषित स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ जी महाराज ने ध्वजा रोहण किया।
नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अध्यापिका तथा चिकित्सालय के डॉक्टर्स एवं अन्य कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के नीचे राष्ट्रगान किया और भारत माता की जय, इंकलाब जिन्दाबाद तथा देश के वीर शहिदों के नारे लगायें।
संस्थान में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया ओर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये। संस्थापक-अध्यक्ष महाराजश्री ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम पर उनको प्रोत्साहित किया और प्रथम व द्वितीय स्थान की विजेता टीम को स्मृति चिन्ह भेंट किये। इसके अतिरिक्त महाराजश्री ने समस्त छात्र-छात्राओं को शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए प्रेरणा दी और कहा कि प्रत्येक मुनष्य को अपने जीवन में तुष्टीकरण, राष्ट्रवाद, परिवारवाद और राजनीतिक भ्रष्टाचार आदि के लिए भी प्रेरित किया ओर बताया कि किस प्रकार भारत में रहने वाले राजनीतिक लोगों की मानसिकता बदल गई है। हम लोगों को अपनी सोच बदलनी है और देश के उन्नति के लिए अपनी वेशभूषा, व्यवहार, शिष्टाचार और एक-दूसरे के प्रति प्रेम भावना रखनी चाहिए। महाराजश्री ने संस्थान में अध्ययनरत् 
इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रुप में उपस्थित श्री कृष्ण कुमार मिश्रा, सचिव, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार ने महाराजश्री का आशीर्वाद लिया और समस्त देश-वासियों को 72वें स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना दी और संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं को चिकित्सा शिक्षा के साथ-2 देश की उन्नति, स्वच्छ भारत एवं माँ गंगा की पवित्रता बनाये रखने के लिए प्रेरणा दी। 




Comments

Popular Posts